छत्तीसगढ़ में आज फिर घटा मौतों का आंकड़ा, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट, कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Ads

छत्तीसगढ़ में आज फिर घटा मौतों का आंकड़ा, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट, कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

  •  
  • Publish Date - May 20, 2021 / 04:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 5 हजार 212 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 9 हजार 501 मरीज डिस्चार्ज, स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 113 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 12295 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: cgbse 10th result: 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 19 मई को, स्कूल शिक्षा मंत्री सुबह 11 बजे जारी करेंगे रिजल्ट, जानिए कहां देख पाएंगे छात्र  

आज 5 हजार 212 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 36 हजार 423 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 42 हजार 662 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 81,466 हो गई है।

Read More: वैक्सीन लगवाने के बाद खतरे का संकेत हैं ये लक्षण, सरकार ने किया सचेत

जिलेवार मरीजों की संख्या

रायपुर- 240

दुर्ग- 116

राजनांदगांव- 75

बालोद- 119

बेमेतरा- 78

कवर्धा- 87

धमतरी- 152

बलौदाबाजार- 256

महासमुंद- 187

गरियाबंद- 91

बिलासपुर- 167

रायगढ़- 392

कोरबा- 283

जांजगीर- 290

मुंगेली- 192

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 138

सरगुजा- 452

कोरिया- 356

सूरजपुर- 462

बलरामपुर- 276

जशपुर- 222

बस्तर- 177

कोंडागांव- 105

दंतेवाड़ा- 69

सुकमा- 30

कांकेर- 133

नारायणपुर- 44

बीजापुर- 23