अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर जिला कोरोना मरीजों के मुक्त हो गया है। जिले में आज 7 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिन्हे डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया है। अब जिले में कोरोना का एक भी मरीज शेष नहीं है। वहीं अच्छी बात ये है कि पिछले 7 दिनों में यहां एक भी मरीज नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: देश में अब नहीं होगा लॉकडाउन, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में दिए संकेत..देखिए
बता दे कि जिले में अब तक कुल 25 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे, सभी मरीजों को कोविड अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। हालाकि यहां अंबिकापुर संभाग के अन्य जिलों के मरीजों का इलाज यहां जारी है।
ये भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा PM किसान सम्मान निधि के 2000 रुपये, बस करना होगा ये काम