चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत

Ads

चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 10:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

बिजनौर, आठ नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में चीनी से भरा एक बड़ा ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार शनिवार रात थाना नहटौर क्षेत्र में नहटौर डिग्री कालेज के पास कोतवाली देहात की ओर से आ रहा चीनी से भरा एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि उसी समय वहां से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार सलमान (26), हामिद (35) और अनिल(30) ट्रक के नीचे दब गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब तक क्रेन बुलाकर ट्रक हटवाया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

वहीं एक अन्य घटना में बिजनौर में शार्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में आग लगने से लगभग ढाई लाख रुपए का सामान जल कर खाक हो गया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार सुबह साढ़े पांच बजे नगीना देहात के गांव कोटकादर में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी ।

भाषा सं शोभना

शोभना