Watch Video: फटी रह गई लोगों की आंखे सिर पर से गुजर गया ट्रैक्टर, फिर कपड़े झाड़ते खड़ा हो गया किसान

Ads

Watch Video: फटी रह गई लोगों की आंखे सिर पर से गुजर गया ट्रैक्टर, फिर कपड़े झाड़ते खड़ा हो गया किसान

  •  
  • Publish Date - April 5, 2019 / 06:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

रायगढ़: कहते हैं कि जाकों राखे साईयां मार सकें न कोई। मतलब ऐसा है कि जिसे उपर चाला ही बवाने वाला हो उसे कौन मार सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है रायगढ़ में, जब एक युवक के सिर से ट्रैक्टर का टायर निकल गया, इसके बाद भी वह सुरक्षित बच गया। ये पुरा घटनाक्रम मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद घायल किसान को अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

दरअसल ब्यावरा कृषि मंडी में गुरूवार को कुचनी गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह चने की फसल को बेचने के लाया था। उसने जैसे ही ट्रेक्टर में नीचे खड़े होकर चाबी लगाई, तभी ट्रेक्टर गियर में होने के कारण उस पर चढ़ गया। टैक्टर का बड़ा टायर किसान के सिर के ऊपर से होकर निकल गया। तभी मंडी के एक कर्मचारी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर रोका। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद उस वक्त दंग रह गए जब किसान कुछ देर बाद अपने कपड़े झाड़ते हुए उइ खड़ा हुआ।

<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/XF7sgPaFKfc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>