शांबी (उप्र) (भाषा) कौशांबी जिले में शराब पीने से बीमार चार युवकों में से दो की रविवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
Read More News: रायपुर : चेंबर चुनाव के लिए 8 उपाध्यक्ष और 8 मंत्री पद की गिनती लगभग पूरी, जय व्यापार पैनल के सभी प्रत्याशियों को निर्णायक बढ़त
मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम खोपा थाना राजापुर, जिला चित्रकूट निवासी सत्यम (25), दुर्ग विजय (27) व उनके दो अन्य साथी शनिवार देर शाम शराब पीने से बीमार हो गए थे।
Read More News: चेंबर चुनाव में सीटों और मतदान के प्रतिशत के अंतर से बदला समीकरण, कम सीट के बावजूद जय व्यापार को मिला अधिक समर्थन
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक युवकों को देर रात जिला अस्पताल कौशांबी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था, जहां आज इलाज के दौरान सत्यम (25) और दुर्ग विजय (27) की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
Read More News: वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज पर इंडिया लेजेंड्स का कब्जा, श्रीलंका लेजेंड्स को 14 रनों से हराया