उप्र: कोविड-19 से संक्रमित विचाराधीन कैदी को चार घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया

Ads

उप्र: कोविड-19 से संक्रमित विचाराधीन कैदी को चार घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया

  •  
  • Publish Date - October 30, 2020 / 02:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुजफ्फरनगर, 30 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए एक विचाराधीन कैदी को पीपीई किट पहनाकर चार घंटों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने के लिए उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत यादव ने पुलिस के अनुरोध पर स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अमीर के पास से पिस्तौल बरामद करने के लिए रिमांड की अनुमति दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार विचाराधीन कैदी अस्थायी जेल में पृथक वार्ड में था और उसे पीपीई किट में चार घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की है जिसे उसने कहीं छिपा रखा था।

जिले के खतौली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में अमीर कवाल स्थित अस्थायी जेल में बंद है।

भाषा शुभांशि नीरज

नीरज

ताजा खबर