52 दिन बाद रायपुर लौटे जोगी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

Ads

52 दिन बाद रायपुर लौटे जोगी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 20, 2018 / 09:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

रायपुर। स्वास्थ्यगत कारणों से दिल्ली में इलाज करवा रहे जोगी कांग्रेस सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी 52 दिनों के बाद शुक्रवार दोपहर रायपुर लौटे। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर सैकड़ों समर्थक पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में इतना उत्साह था कि 300 से ज्यादा कार्यकर्ता वीआइपी लाउंज में पहुंच गए।

उनके स्वागत के लिए शहर में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर मंच बनाया गया है। उन्हें कई जगहों पर सिक्के, नारियल और लड्डू से तौला जाएगाप्रदेश भर से 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता स्वागत के लिए रायपुर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें : संसद के दिलचस्प नजारे, भाषण के बाद मोदी से गले मिले राहुल, फिर सीट पर बैठते ही मारी आंख

बता दें कि स्वस्थ होकर लौटे जोगी की वापसी को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोगी कांग्रेस इसे शक्ति प्रदर्शन के रुप में ले रही है। पार्टी को निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह के रूप में हल चलाता किसान दिया है।   

वेब डेस्क, IBC24