जोगी कांग्रेस और बसपा का गठबंधन मुकम्मल, बीएसपी इन 35 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Ads

जोगी कांग्रेस और बसपा का गठबंधन मुकम्मल, बीएसपी इन 35 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  •  
  • Publish Date - September 25, 2018 / 08:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी और जोगी कांग्रेस के बीच गठबंधन ने आज मुकम्मल रुप धारण कर लिया। दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन 35 सीटों की घोषणा की गई जिन पर बसपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। जबकि जोगी कांग्रेस 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

दोनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जकांछ के संस्थापक अजीत जोगी और बसपा के सभी प्रदेश प्रभारी मौजूद थे। इस मौके पर जोगी ने कहा कि यह गठबंधन ऐतिहासिक है। ये गरीबों के विकास लिए गठबंधन हैमोदी को कांग्रेस नहीं क्षेत्रीय पार्टियां ही रोक पाएगी

यह भी पढ़ें : रमन ने की बेलतरा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा, पुलिस चौकी भी..

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब भाजपा से सीधे लड़ाई करने की ताकत खत्म हो गई हैदेश मे कांग्रेस कुछ राज्यों में सिमटी है, जबकि क्षेत्रीय पार्टियों ने कई राज्यों में सरकार बनाई है

वेब डेस्क, IBC24