Venezuela Earthquake Today News / Image Source : SCREENGRAB
नई दिल्ली : Venezuela Earthquake Today News : वेनेजुएला में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिससे वहां भारी तबाही हुई है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 1430 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3300 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के बाद से करीब 51 हजार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप के कारण कई इमारतें ढह गई हैं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मलबे के नीचे से अब तक 243 लोगों को सुरक्षित और जिंदा बचा लिया गया है।
Massive Earthquake In Venezuela हालात इतने गंभीर हैं कि राहत टीमों के साथ-साथ अब स्थानीय लोग भी अपनों की तलाश में जुट गए हैं। कई परिवार अपने लापता परिजनों को ढूंढने के लिए खुद ही हाथों से मलबा हटा रहे हैं। हजारों लोगों के लापता होने के कारण आने वाले समय में हताहतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। फिलहाल प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज कर दिया गया है ताकि मलबे में दबे अन्य लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके।
ये भी पढ़ें :