Ather Energy Share Price Hike: एक ही दिन में रॉकेट बना ये शेयर! 18% की तूफानी छलांग से निवेशक हुए मालामाल, अब अगला पड़ाव 1700 रुपये या उससे भी आगे?

Ather Energy Share Price Hike: एथर एनर्जी के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को 310% का शानदार रिटर्न दिया है। जबकि छह महीनों में निवेश दोगुना कर दिया। अब इस स्टॉक को लेकर नया बड़ा टारगेट सामने आया है। जिससे निवेशकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। (NSE: ATHERENERG, BSE: 544397)

Ather Energy Share Price Hike: एक ही दिन में रॉकेट बना ये शेयर! 18% की तूफानी छलांग से निवेशक हुए मालामाल, अब अगला पड़ाव 1700 रुपये या उससे भी आगे?

(Ather Energy Share Price Hike/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 4, 2026 / 02:47 pm IST
Published Date: August 4, 2026 2:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Ather Energy का शेयर 52 हफ्ते के हाई ₹1,500 पर पहुंचा।
  • एक साल में निवेशकों को मिला 310% का रिटर्न।
  • कंपनी का तिमाही घाटा घटकर ₹51.1 करोड़ रहा।

नई दिल्ली: Ather Energy Share Price Hike: शेयर बाजार में दबाव के वाबजूद इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी Ather Energy के शेयर ने मंगलवार को शानदार (Ather Energy Share Price Hike) प्रदर्शन किया। कारोबार के दौरान शेयर करीब 18% चढ़कर 52 सप्ताह के नए शिखर 1,500 रुपये पर पहुंच गया। दोपहर करीब 2 बजे यह शेयर 14.63% की तेजी के साथ 1,458.90 रुपये पर कारोबर कर रहा था। पिछले एक महीने में इस स्टॉर ने करीब 28% की तेजी दिखाई है। वहीं तीन महीनों में इसमें 53% का उछाल देखने को मिला। छह महीनों में निवेशकों को पैसा दोगुने से ज्यादा बढ़ा और शेयर ने 115% का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में यह शेयर करीब 310% चढ़ चुका है।

तिमाही नतीजों के बाद बढ़ा निवेशकों का भरोसा

कंपनी के हालिया तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत (Ather Energy Share Price Hike) हुआ है। Ather Energy ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपना घाटा घटाकर 51.1 करोड़ रुपये कर लिया है। कंपनी का कहना है कि सरकारी नीतियों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग से कारोबार को अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रबंधन के अनुसार, हर महीने कंपनी को लगभग 2.36 लाख इनक्वायरी और करीब 50 हजार बुकिंग मिल रही हैं। इससे आने वाले समय में बिक्री और कारोबार में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

ब्रोकरेज हाउस का बुलिश रुख

बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के बाद कई बड़े ब्रोकरेज हाउस इस शेयर को लेकर सकारात्मक (Ather Energy Share Price Hike) नजर आ रहे हैं। CLSA ने Ather Energy के शेयर के लिए 1,600 रुपये का लक्ष्य तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 81% की बढ़ोतरी हुई है जबकि पूरी EV इंडस्ट्री की वृद्धि 68% रही। इसके अलावा कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। जिससे भविष्य की कमाई को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Ather Energy Ltd – शेयर प्राइस अपडेट (4 अगस्त 2026)

विवरण आंकड़े
कंपनी Ather Energy Ltd
डेटा समय 4 अगस्त 2026, दोपहर 2:00 बजे (IST)
शेयर प्राइस ₹ 1,458.90
आज का बदलाव +₹186.20 (+14.63%)
ओपन प्राइस ₹ 1,341.20
दिन का उच्चतम स्तर (High) ₹ 1,500.00
दिन का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 1,336.50
मार्केट कैप ₹57.46 हजार करोड़
P/E रेशियो उपलब्ध नहीं
52 सप्ताह का उच्चतम स्तर ₹ 1,500.00
52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर ₹ 349.35

नोमुरा ने दिया सबसे बड़ा टारगेट

HSBC ने भी इस शेयर पर भरोसा जताते हुए इसे खरीदने की सलाह दी है। वहीं ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने Ather Energy के शेयर के लिए सबसे बड़ा 1,714 रुपये का टारगेट दिया है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कंपनी का प्रदर्शन इसी तरह बेहतर रहता है और EV सेक्टर में मांग मजबूत बनी रहती है तो आने वाले समय में इस शेयर में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।