Bharti Airtel Ltd Share Price: Airtel के महंगे प्लान ने खोल दिया कमाई का रास्ता? स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार, जानें अब कहां तक दौड़ेगा ये शेयर

Ads

Bharti Airtel Ltd Share Price: भारती एयरटेल ने 299 रुपये समेत चार प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। इसके बाद सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान 349 रुपये का हो गया है। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इससे कंपनी का औसत राजस्व प्रति यूजर (ARPU) बढ़ सकता है। इसलिए ब्रोकरेज ने एयरटेल शेयर पर 'Buy' रेटिंगि बरकरार रखी है। (NSE: BHARTIARTL, LBSE: 532454)

  •  
  • Publish Date - August 13, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - August 13, 2026 / 12:21 PM IST

(Bharti Airtel Ltd Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • एयरटेल शेयर में 13 अगस्त को तेजी देखने को मिली।
  • ₹299 समेत चार प्रीपेड प्लान किए गए बंद।
  • सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान अब ₹349 का हुआ।

नई दिल्ली: Bharti Airtel Ltd Share Price: गुरुवार 13 अगस्त को भारती एयरटेल के शेयर में (Bharti Airtel Ltd Share Price) तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 11:36 बजे बीएसई पर शेयर 16.40 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,961.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसी बीच कंपनी ने अपने कुछ प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं। एयरटेल ने पूरे देश में 299 रुपये, 5798 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लान हटा दिए हैं। इस बदलाव के बाद कंपनी के ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता डेली डेटा वाला 28 दिन का प्लान 349 रुपये का हो गया है।

299 रुपये वाला प्लान हुआ बंद

पहले 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा मिलता था। अब इस प्लान के ग्राहकों को अगले उपलब्ध 349 रुपये वाले पैक का विकल्प लेना होगा। यानी एंट्री-लेवल डेली डेटा प्लान की कीमत सीधे 50 रुपये या करीब 16.7% बढ़ गई है। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि इस बदलाव से एयरटेल का औसत राजस्व प्रति यूजर यानी ARPU बढ़ सकता है। कंपनी पहले से प्रीमियम सेवाओं के जरिए ARPU सुधारने पर जोर दे रही है।

सिटी ने दिया 2,230 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने भारती एयरटेल पर (Bharti Airtel Ltd Share Price) अपनी ‘Buy‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,230 रुपये का प्राइस टारगेट दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टैरिफ और प्लान में बदलाव टेलीकॉम कंपनियों के लिए सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन एयरटेल का यह कदम ARPU के लिए सकारात्मक नजर आ रहा है। उनका अनुमान है कि 299 रुपये वाले प्लान के ग्राहकों के आधार पर इस बदलाव से ARPU में हर महीने करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कंपनी की प्रति शेयर कमाई यानी EPS में लगभग 2% का फायदा हो सकता है।

Bharti Airtel Ltd – शेयर अपडेट (13 अगस्त 2026)

पैरामीटर जानकारी
शेयर भाव ₹ 1,961.40
आज का बदलाव +0.84% (+₹16.40)
पिछला भाव ₹ 1,963.00
ओपन ₹ 1,965.00
आज का हाई ₹ 1,970.00
आज का लो ₹ 1,930.50
मार्केट कैप ₹11.75 लाख करोड़
P/E Ratio 41.03
52-वीक हाई ₹ 2,174.50
52-वीक लो ₹ 1,740.50
डिविडेंड यील्ड 1.22%
तिमाही डिविडेंड ₹ 5.99
समय 13 अगस्त, 11:36 AM IST

JM Financial और CLSA भी सकारात्मक

JM Financial ने भी एयरटेल (Bharti Airtel Ltd Share Price) पर ‘Buy‘ रेटिंग बनाए रखते हुए 2,400 रुपये का टारगेट दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 25% तक की संभावित बढ़त का संकेत देता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि नए प्लान से वायरलेस ARPU में करीब 2% और भारत में EBITDA में 1% तक सुधार हो सकता है। वहीं CLSA का मानना है कि इस बदलाव से एयरटेल के भारत मोबाइल कारोबार का रेवेन्यू 2-3% तक बढ़ सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज भारती एयरटेल का शेयर कितने रुपये पर कारोबार कर रहा था?

13 अगस्त को करीब 11:36 बजे BSE पर एयरटेल का शेयर ₹1,961.40 पर कारोबार कर रहा था।

एयरटेल ने कौन-कौन से प्रीपेड प्लान बंद किए हैं?

कंपनी ने ₹299, ₹579, ₹619 और ₹649 वाले प्रीपेड प्लान बंद किए हैं।

अब सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान कितने रुपये का है?

अब 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता डेली डेटा प्लान ₹349 का है।

Citi ने एयरटेल के शेयर का कितना टारगेट दिया है?

Citi ने ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹2,230 का प्राइस टारगेट दिया है।