WhatsApp New Feature: ऑफिस का मैसेज आए भी और आपको परेशान भी न करे! WhatsApp का ये नया फीचर बिल्कुल फिल्मी ट्विस्ट जैसा…
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप एक नया फीचर ला रहा है। जिसमें बिजनेस चैट 24 घंटे बाद अलग सेक्शन में चली जाएगी। इससे यूजर्स के इनबॉक्स में भीड़ कम होगी और अनचाहे प्रमोशनल मैसेज नहीं दिखेंगे। इस बदलाव से स्पैम कम होगा और चैटिंग अनुभव ज्यादा साफ-सुथरा और व्यवस्थित हो जाएगा।
(WhatsApp New Feature/ Image Credit: Pixabay)
- बिजनेस चैट 24 घंटे बाद अलग सेक्शन में जाएगी
- इनबॉक्स में भीड़ और क्लटर कम होगा
- यूजर को कुछ चैट मुख्य लिस्ट में रखने का विकल्प मिलेगा
WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया और बड़ा फीचर तैयार कर रहा है। जो चैटिंग का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। इस अपडेट का मकसद इनबॉक्स को साफ रखना और यूजर्स को अनचाहे बिजनेस और प्रमोशनल मैसेज से राहत देना है। इस फीचर से चैट अनुभव पहले से ज्यादा आसान और व्यवस्थित हो जाएगा।
बिजनेस चैट अपने आप अलग सेक्शन में
नए फीचर के तहत सभी बिजनेस मैसेज 24 घंटे बाद अपने आप एक अलग सेक्शन में चले जाएंगे। इसका मतलब है कि प्रमोशनल और ऑफर वाले मैसेज मुख्य चैट लिस्ट में नहीं दिखेंगे। हालांकि यूजर्स चाहें तो कुछ जरूरी बिजनेस चैट्स को मुख्य लिस्ट में भी रख सकेंगे। यह सुविधा पूरी तरह यूजर के कंट्रोल में होगी।
कैसे काम करेगा ये नया फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.15.9 में देखा गया है और अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। इसमें खासतौर पर उन मैसेज को अलग किया जाएगा जो बिजनेस, ऑफर और मार्केटिंग अपडेट से जुड़े होते हैं। चैट अपने आप आर्काइव जैसी एक अलग जगह पर शिफ्ट हो जाएगी। जिससे मैन्युअल सॉर्टिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा
इस बदलाव से यूजर्स का इनबॉक्स साफ और व्यवस्थित रहेगा। जरूरी पर्सनल चैट ढूंढना आसान हो जाएगा और अनचाहे मैसेज से छुटकारा मिलेगा। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो लगातार प्रमोशनल मैसेज से परेशान रहते हैं। कंपनी पहले इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी करेगी, उसके बाद धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bonus Share News: निवेशकों की मौज ही मौज! 2 एक्स-बोनस कंपनियां बदल देंगी किस्मत और 1 पर 4 फ्री शेयर का ऐसा ऑफर कि दिमाग घूम जाए!
- Kawardha Couple Suicide News: घर के अंदर इस हाल में मिला शादीशुदा प्रेमी जोड़ा, हालत देखकर लोगों के भी उड़ गए होश, बुलानी पड़ गई पुलिस
- Indore Liquor Auction 2026 : ई-टेंडर प्रक्रिया से MP में शराब दुकान का आवंटन, इस जिले में जमकर बरसा पैसा, पहली बार 2100 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व

Facebook


