(Stock Market 17 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Stock Market 17 April 2026: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मिले-जुले संकेतों के साथ होने की संभावना है। विदेशी निवेशकों (FII) ने लगातार दूसरे दिन हल्की खरीदारी की, जो बाजार के लिए सपोर्ट देने वाले संकेत है। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3400 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की जिससे दबाव बना हुआ है।
गिफ्ट निफ्टी फिलहाल लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जो भारतीय बाजार में सपाट शुरुआत का इशारा दे रहा है। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में कमजोरी देखी जा रही है। हैंग सेंग, निक्केई और ताइवान जैसे प्रमुख इंडेक्स करीब 0.5 से 1 प्रतिशत तक नीचे कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। S&P 500 और नैस्डैक लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए हैं। निवेशकों को उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में तनाव कम होगा, जिससे बाजार में पॉजिटिव माहौल बना हुआ है।
आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी विप्रो ने चौथी तिमाही के कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से कम रहा और कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ लगभग फ्लैट रही। कंपनी ने अगले तिमाही के लिए सतर्क गाइडेंस दिया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
कमजोर नतीजों और गाइडेंस के बाद विप्रो का ADR करीब 5 प्रतिशत गिर गया। इससे संकेत मिलता है कि ग्लोबल निवेशक कंपनी के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। कुल मिलाकर आज बाजार पर ग्लोबल संकेत, तेल की कीमतें और आईटी सेक्टर का प्रदर्शन असर डाल सकते हैं।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड और WTI दोनों में कमजोरी देखी गई, जिससे महंगाई को लेकर चिंता थोड़ी कम हो सकती है। वहीं डॉलर में भी गिरावट दर्ज की गई है, क्योंकि निवेशकों का रुझान अब सुरक्षित निवेश से हटकर जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ रहा है।
विप्रो का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 3,502 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई, जो 17.3 प्रतिशत रहा। यह संकेत देता है कि कंपनी की लागत बढ़ रही है और मुनाफे पर दबाव बना हुआ है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।