Vedanta Four New Stocks Listings Date: निवेशकों के लिए बड़ा मौका! वेदांता की ये 4 कंपनियां इस दिन उतरेंगी शेयर बाजार में, जानें कब से शुरू होगी खरीदी-बिक्री?
Vedanta Four New Stocks Listings Date: वेदांता की चार कंपनियां एल्युमीनियम मेटल, तलवंडी साबो पावर, माल्को एनर्जी और वेदांता आयरन एंड स्टील जल्द शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली हैं। निवेशक अब उनकी लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं ताकि ट्रेडिंग शुरू हो सके और नए निवेश अवसर मिल सकें।
(Vedanta Four New Stocks Listings/ Image Credit: IBC24 News)
- वेदांता ने पूरा किया अपना डी-मर्जर प्रोसेस
- 4 नई कंपनियां अलग से की गईं तैयार
- लिस्टिंग जून मध्य तक होने की संभावना
नई दिल्ली: Vedanta Four New Stocks Listings Date: माइनिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी वेदांता ने अपनी डी-मर्जर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस प्रक्रिया के तहत कंपनी ने चार अलग-अलग नई कंपनियां बनाई है। इनमें वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड, माल्को एनर्जी लिमिटेड और वेदांता आयरन एंड स्टी लिमिटेड शामिल है। अब निवेशकों की नजर इन कंपनियों की बीएसई और एनएसई पर अलग-अलग लिस्टिंग पर टिकी हुई है।
कब हो सकती है लिस्टिंग?
कंपनी के अनुसार लिस्टिंग की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। वेदांता रिसोर्सेज की CEO देशनी नायडू ने बताया कि कंपनी अगले हफ्ते इन अलग हुई इकाइयों की लिस्टिंग के लिए एक्सचेंजों में आवेदन करेगी। उम्मीद है कि जून के मध्य तक इन कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएंगे और ट्रेडिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि, अंतिम तारीख नियामक मंजूरी पर निर्भर करेगी।
शेयरधारकों को क्या फायदा मिला?
डी-मर्जर के तहत कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बड़ा फायदा दिया है। अप्रैल में कंपनी ने घोषणा की थी कि हर योग्य निवेशक को एक-एक शेयर नई चारों कंपनियों में मिलेगा। इसके बदले उन्हें वेदांता के हर मौजूदा शेयर के अनुपात में नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे। रिकॉर्ड डेट 1 मई तय की गई थी। हालांकि उस दिन बाजार बंद होने के कारण कीमतें 30 अप्रैल को ही एडजस्ट कर दी गई थीं।
नई कंपनियों की वैल्यू और ट्रेडिंग स्थिति
अभी इन चारों नई कंपनियों के शेयरों की वैल्यू प्राइस डिस्कवरी के दौर में है यानी इनकी वास्तविक कीमत तय होना बाकी है। निवेशक फिलहाल इन नई कंपनियों में सीधे ट्रेडिंग नहीं कर सकते। लेकिन वेदांता के शेयरों में कारोबार जारी है। डी-मर्जर के बाद वेदांता के शेयर की कीमत में बदलाव देखा गया है और निवेशकों में इन नई कंपनियों को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
ब्रोकरेज का अनुमान
ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इन कंपनियों की लिस्टिंग की सटीक तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन यह कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक हो सकती है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार वेदांता के शेयर में तेजी देखने को मिली है और यह 306 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। नुवामा ने वेदांता के लिए 336 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। जबकि अलग-अलग नई कंपनियों के लिए भी अलग वैल्यू अनुमानित की गई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vat Savitri Vrat 2026 Date: इस बार वट सावित्री व्रत पर बन रहा दुर्लभ योग, जानें कब और कितने बजे है शुभ समय
- Mamata Banerjee Latest News: ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब भाजपा कैसे बनाएगी सरकार, राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प? जानें यहां
- Vijay political news: तमिलनाडु के नए CM होंगे विजय! चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल को भेजा ये ई-मेल, जानिए क्या बातें कही?

Facebook


