(Elon Musk XChat App/ Image Credit: X/@1yekekisi)
Elon Musk XChat App: टेक दुनिया में एक बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि Elon Musk अपनी कंपनी X के जरिए एक नया मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च करने की तैयारी में है। पहले यह फीचर X (ट्विटर) के अंदर डायरेक्ट मैसेज के रूप में मौजूद था, लेकिन अब इसे एक अलग और स्वतंत्र ऐप के रूप में पेश किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को टक्कर देना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, XChat जल्द ही Apple App Store पर उपलब्ध हो सकता है। इसकी संभावित लॉन्च डेट 17 अप्रैल 2026 बताई जा रही है। शुरुआत में यह ऐप सिर्फ iOS डिवाइस जैसे iPhone और iPad के लिए लॉन्च होगा। Android यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
XChat को खास तौर पर प्राइवेसी और सुरक्षा पर फोकस करके बनाया जा रहा है। इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की उम्मीद है, जिससे चैट पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा यूजर्स ग्रुप चैट और प्राइवेट चैट दोनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। मैसेज एडिट और डिलीट करने की सुविधा भी इसमें शामिल हो सकती है। साथ ही स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर भी दिया जा सकता है ताकि बिना अनुमति कोई चैट सेव न कर सके।
XChat में disappearing messages फीचर भी हो सकता है, जिसमें मैसेज कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा वॉइस नोट, ऑडियो कॉल और वीडियो कॉल जैसी सुविधाएं भी मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यह ऐप X अकाउंट से जुड़ा होगा, जिससे लॉगिन और इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
आज के समय में WhatsApp और Telegram सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म हैं। लेकिन XChat इन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए आ रहा है। जहां अन्य ऐप्स मोबाइल नंबर पर आधारित हैं। वहीं, XChat X अकाउंट सिस्टम से जुड़ सकता है। भविष्य में इसमें AI फीचर्स और X Money जैसे पेमेंट सिस्टम भी शामिल किए जा सकते हैं। जिससे यह एक ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बन सकता है।