(Garena Free Fire Max Codes Today/ Image Credit: Free Fire Max X)
नई दिल्ली: Garena Free Fire Max Codes Today: अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं तो आपके लिए 27 मई 2026 के नए रिडीम कोड्स जारी हो गए हैं। इन कोड्स की मदद से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए कई खास इन-गेम रिवॉर्ड्स हासिल कर सकते हैं। इनमें डायमंड्स, लूट क्रेट, स्किन्स और अन्य एक्सक्लूसिव आइटम शामिल हैं। ये कोड गेमिंग अनुभव को और रोमांचक बना देते हैं और खिलाड़ियों को लेवल अप करने में मदद करते हैं।
फ्री फायर मैक्स की सबसे खास बात यह है कि इसमें हर दिन नए रिडीम कोड्स जारी किए जाते हैं। इन कोड्स से खिलाड़ी बिना किसी खर्च के हथियार की स्किन, डायमंड, पोशाकें और अन्य रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकते हैं। इसमें कुछ लोकप्रिय रिवॉर्ड्स जैसे रिबेल अकादमी वेपन क्रेट, रिवोल्ट वेपन क्रेट और फायर हेड हंटिंग पैराशूट भी शामिल होते हैं। यह खिलाड़ियों के लिए अपने गेम को और मजबूत बनाने का एक बड़ा मौका होता है।
फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स सीमित समय और सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होते हैं। इसका मतलब है कि हर खिलाड़ी इन्हें इस्तेमाल नहीं कर सकता। जो खिलाड़ी सबसे पहले कोड रिडीम करते हैं उन्हें ही रिवॉर्ड्स मिलते हैं। इसी वजह से हर दिन खिलाड़ियों के बीच एक तरह की रेस लग जाती है। कोड्स जल्दी खत्म हो जाते हैं। इसलिए गेमर्स इन्हें तुरंत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं ताकि वे एक्सक्लूसिव आइटम्स प्राप्त कर सके।
फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड्स 12 से 16 अक्षरों वाले अल्फान्यूमेरिक कोड होते हैं। इन्हें गेम में डालकर खिलाड़ी हथियार, स्किन्स, डायमंड्स और अन्य खास रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं। ये कोड गरेना द्वारा सीमित समय के लिए जारी किए जाते हैं। इसलिए इनकी वैधता बहुत कम होती है। समय पर रिडीम न करने पर ये कोड एक्सपायर भी हो सकते हैं।
इन कोड्स को रिडीम करने के लिए खिलाड़ियों को सबसे पहले गरेना की आधिकारिक रिवॉर्ड रिडेम्पशन वेबसाइट पर जाना होता है। इसके बाद अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट (Facebook, Google या VK) से लॉगिन करना होता है। फिर दिए गए बॉक्स में कोड डालकर ‘Confirm’ पर क्लिक करना होता है। अगर कोड वैलिड होता है तो सफलता का मैसेज दिखता है और रिवॉर्ड 24 घंटे के अंदर गेम के मेल सेक्शन में मिल जाता है।