Muzaffarnagar Crime News : एक को दिया जहर, दूसरी को लगा दी आग! सिर्फ एक वजह से उजड़ गई दो बहुओं की जिंदगियां, जानकर रह जाएंगे सन्न

मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। एक मामले में 5 माह की गर्भवती महिला की दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में संतान न होने पर महिला को आग लगाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Muzaffarnagar Crime News : एक को दिया जहर, दूसरी को लगा दी आग! सिर्फ एक वजह से उजड़ गई दो बहुओं की जिंदगियां, जानकर रह जाएंगे सन्न

Muzaffarnagar Crime News / Credit : AI

Modified Date: June 28, 2026 / 12:56 pm IST
Published Date: June 28, 2026 12:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दहेज प्रताड़ना और संतान न होने को लेकर दो महिलाओं के साथ कथित अत्याचार का मामला।
  • एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
  • लिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar Crime News मुजफ्फरनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में पांच माह की गर्भवती एक महिला को दहेज की मांग को लेकर कथित रूप से जहर देकर मार दिया गया जबकि संतान न होने पर दूसरी महिला को उसके ससुराल वालों ने कथित रूप से आग लगा दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि खतौली कस्बा निवासी शालू (30) मृत मिली और उसके शरीर में जहर पाया गया। महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और उन्होंने जहर देकर उसकी हत्या कर दी।

पांच माह की की गर्भवती थी शालू

Pregnant Woman Poisoned Dowry Khatauli पांच माह की गर्भवती शालू का विवाह 25 नवंबर 2024 को अंकुर से हुआ था।खतौली थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल ने बताया कि महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

नयी मंडी क्षेत्र से भी सामने आया मामला

इस बीच, एक अन्य घटना में नयी मंडी क्षेत्र के राथेरी गांव में अमरीन (30) गंभीर रूप से झुलस गई। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल रेफर किया गया।क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने बताया कि अमरीन को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि संतान नहीं होने के कारण अमरीन के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और उन्होंने उसे आग लगा दी।पुलिस ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.