(Year Ender 2025/ Image Credit: Amazon)
Year Ender 2025: हाल के महीनों में स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। मेमोरी कंपोनेंट्स के महंगे होने से कंपनियां अपने मॉडलों के दाम बढ़ाने पर मजबूर हैं, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। यदि आप नए साल से पहले एक बजट-फ्रेंडली और फीचर-रिच फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए इस साल 2025 में लॉन्च हुए 15,000 रुपये से कम कीमत वाले 4 बेहतरीन स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं।
iQOO का यह मॉडल 6.72 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर और बड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है।
Infinix Note 50x में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है।
सैमसंग का यह बजट 5G फोन 6.72 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है।
Realme का यह फोन 6.72 इंच FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6400 चिपसेट और 6000mAh की बैटरी दी गई है।