गुरु पूर्णिमा: बेटे ने अपने पहले गुरु मां के सपने को किया पूरा, दिया यादगार तोहफा

गुरु पूर्णिमा के दिन सरकारी सेवा से रिटायर टीचर मां को बेटे ने शानदार गिफ्ट दिया। दिल्ली से हेलिकॉप्टर मंगवाया। मां-पापा सहित परिवार वालों को जॉय राइडिंग करवाई। सरकारी स्कूल से लेकर पूरे गांव में हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।

गुरु पूर्णिमा: बेटे ने अपने पहले गुरु मां के सपने को किया पूरा, दिया यादगार तोहफा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 13, 2022 9:03 pm IST

गुरु पूर्णिमा के दिन सरकारी सेवा से रिटायर टीचर मां को बेटे ने शानदार गिफ्ट दिया। दिल्ली से हेलिकॉप्टर मंगवाया। मां-पापा सहित परिवार वालों को जॉय राइडिंग करवाई। सरकारी स्कूल से लेकर पूरे गांव में हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इतना ही नहीं, बेटे ने लग्जरी थार गाड़ी, चांद और मंगल ग्रह पर प्लॉट भी गिफ्ट किया है। रिटायरमेंट के इस सेलिब्रेशन की गांव ही नहीं, पूरे इलाके में चर्चा है। मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ का है।

Read More:करोड़ों की लागत से बनेगा तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड रेलवे नेटवर्क से इतने लोगों को मिलेगा रोजगार, ऐसा है सरकार का प्लान

हेलिकॉप्टर पर 8 लाख खर्च
सीकर के लक्ष्मणगढ़ के घस्सू गांव में बिमला देवी सरकारी स्कूल से वरिष्ठ अध्यापिका के पद से रिटायर हुई हैं। उनके बेटे अरविंद भास्कर (29) ने इस मौके को यादगार बना दिया। 8 लाख खर्च कर दिल्ली से हेलिकॉप्टर बुलवाया। अपने खेत में हेलीपैड तैयार करवाया। मां को थार गाड़ी के साथ ही चांद और मंगल ग्रह पर प्लॉट गिफ्ट किया है। इसका बिटक्वाइन व डॉलर में करीब 12 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

Read More:17 जुलाई तक इन जगहों पर नहीं मिलेगा प्रवेश, प्रशासन ने लगाई धारा 144, इस वजह से लिया गया फैसला… 

पहले चला चुका है IT कंपनी
अरविंद के पिता सुल्तान सिंह 31 दिसम्बर 2021 को सीनियर टीचर के पद से रिटायर हुए हैं। वे क्षेत्र के दंतुजला ग्राम के सरकारी स्कूल में पोस्टेड थे। माता-पिता दोनों की रिटायरमेंट पार्टी बेटे ने एक साथ की है। अरविंद ने 2015 में इंजीनियरिंग पास करने के बाद 5 साल खुद की IT कंपनी चलाई थी। उस दौरान हुई इनकम से मां के लिए गिफ्ट खरीदा है। उसके बाद अरविंद ने पायलट की ट्रेनिंग लेने का मन बनाया। अरविंद ने UP के अलीगढ़ में एडमिशन लिया। फिलहाल वह पॉयनियर एविएशन इंस्टीट्यूट में 2020 से पायलट ट्रेनिंग/कोर्स कर रहा है। अभी 10 माह की ट्रेनिंग बाकी है।

Read More:छात्र ने परीक्षा की आंसर शीट पर लिखा ऐसा जवाब, देखकर चकरा गया मास्टर जी का माथा, देखें ये वीडियो

सेल्फी की लगी होड़

अरविंद ने अपने मम्मी-पापा, छोटी बहन कुमारी सुनील को हेलिकॉप्टर से जॉय राइडिंग करवाई। गांव में पहली बार हेलिकॉप्टर आने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठे हो गए। महिलाओं व युवाओं ने हेलिकॉप्टर के साथ खूब सेल्फी ली। कुमारी सुनील एमएससी (फिजिक्स) बीएड हैं। वर्तमान में कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रही हैं।

Read More:महावत को बचाने के लिए एक घंटे तक उफनती गंगा की लहरों से लड़ता रहा गजराज, इतने बड़े संकट में भी मालिक के आदेश को मानता रहा, फिर… देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला ये वायरल वीडियो 

मां ने कहा- सरप्राइज गिफ्ट
बेटे से मिले सरप्राइज पर मां विमला देवी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर राइड, गिफ्ट में थार गाड़ी, मार्श और मून पर जमीन सब कुछ सरप्राइज है। आज खुशी है कि बेटे को जो संस्कार दिए उनका नतीजा है।

Read More:भारत का अनोखा मंदिरः यहां की देवी को पसंद है नूडल्स और फ्राइड राइस, सुबह-शाम लगाया जाता है भोग, दिलचस्प है वजह 


लेखक के बारे में