Lata Mangeshkar death news hindi: मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली है। लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं। उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
https://www.youtube.com/watch?v=QK_qS3ktEbU
पढ़ें- सांबा में बीएसएफ ने 3 पाकिस्तानी तस्करों को किया ढेर, करोड़ों का ड्रग बरामद
लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था। तब से वो लगातार संघर्ष ही कर रही थीं।
हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है। सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली है। लता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है।
Singing legend Lata Mangeshkar passes away, says Union Minister Nitin Gadkari pic.twitter.com/S1Rhc63OdI
— ANI (@ANI) February 6, 2022