युद्ध का संकट गहराया: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कवायद शुरू, विमान रवाना

Ads

युद्ध का संकट गहराया: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने की कवायद शुरू, विमान रवाना

  •  
  • Publish Date - February 22, 2022 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

Russia Ukraine Conflict: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग देश घोषित कर दिया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारतीयों को वहां से निकालने का मिशन शुरू हो गया है। सुबह ही फ्लाइट गई है। यूक्रेन और रूस के बीच तनावपूर्ण स्थिति और भी बढ़ने की आशंका है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

पढ़ें- गुरमीत राम रहीम को Z+ सुरक्षा दी गई, खालिस्तानी आतंकियों से बताया जान का खतरा

यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विशेष विमान AI788 मंगलवार सुबह 7.40 बजे रवाना हो चुका है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का यह विमान रात 10 बजे यूक्रेन में फंसे भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंचेगा।

पढ़ें- यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, राज्य सरकार की ओर से संपर्क के लिए नंबर जारी 

इसके अलावा भारत की ओर से फरवरी में दो और उड़ानों का संचालन किया जाएगा। दूसरी फ्लाइट 24 फरवरी तो तीसरी 26 फरवरी को यूक्रेन के लिए उड़ान भरेगी।

पढ़ें- उत्तराखंड हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख देने का किया ऐलान, 14 लोगों की गई है जान 

यूक्रेन और रूस के बीच गहराते संकट को देखते हुए कुछ दिन पहले ही भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन में रहने वाले भारतीय छात्रों और नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा था।

पढ़ें- Board Exams 2022 update: 10वीं-12वीं बोर्ड की फिजिकल परीक्षाएं होंगी रद्द? 15 से ज्यादा राज्यों की याचिका पर SC करेगा सुनवाई

दूतावास ने कहा था, ‘यूक्रेन में स्थिति के संबंध में निरंतर उच्च स्तर के तनाव और अनिश्चितताओं को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिक जिनका प्रवास आवश्यक नहीं समझा जाता है और सभी भारतीय छात्रों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी जाती है।’