10वीं की छात्रा से रेप कर सोशल मीडिया में डाल दी तस्वीरें, आरोपी कोचिंग संचालक गिरफ्तार

Ads

10th class student raped by coaching director : 15 वर्षीया किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को धीरज वर्मा के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया था।

  •  
  • Publish Date - April 4, 2023 / 08:53 PM IST,
    Updated On - April 4, 2023 / 09:14 PM IST

10th class student raped by coaching teacher  : बलिया (उप्र) 4 अप्रैल।  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा इसकी तस्‍वीर फेसबुक पर पोस्ट करने वाले कोचिंग संस्थान के संचालक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पकड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शत्रुघ्न कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखु सराय डंडारी गांव में स्थित एक कोचिंग संस्थान के संचालक धीरज वर्मा (26) को बलिया स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।

10th class student raped by coaching teacher

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीया किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 14 मार्च को धीरज वर्मा के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया था।

एसएचओ ने बताया कि धीरज वर्मा के कोचिंग संस्थान में किशोरी पढ़ती थी। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी को पढ़ाते हुए धीरज वर्मा ने बलात्कार कर इसकी तस्वीर ले ली और फेसबुक पर उसे पोस्ट कर दिया। वर्मा ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी।

read more:  एनबीएचसी ने विनोद कुमार को प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया

read more:  ‘धीरे-धीरे और लगातार ऊपर की ओर बढ़ना चाहता हूं’: इंडियन आइडल 13 के विजेता ऋषि सिंह