Big News: फिर से एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पिछले शनिवार भी हुईं थी ऐसी ही घटना, दहशत में लोग

प्रयागराज से बड़ी वारदात सामने आ रही है, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है, इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी। Again 5 people of same family were murdered in Prayagraj, similar incident happened last Saturday also

Big News: फिर से एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पिछले शनिवार भी हुईं थी ऐसी ही घटना, दहशत में लोग

ibc break

Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 23, 2022 9:48 am IST

प्रयागराज, 23 अप्रैल 2022। 5 people of same family murdered: प्रयागराज से बड़ी वारदात सामने आ रही है, थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है, इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, शुरुआती जानकारी के मुताबिक ईंट-पत्थर से मार-मारकर बेरहमी से परिवार के लोगों की हत्या की गई है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

read more: स्कूलों में अब होगा क्वारंटीन रूम, टीचर रोज जानेंगे बच्चों का हाल…सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन
5 people of same family murdered: पुलिस को घटना की जानकारी प्रदीप कुमार यादव ने दी, प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनके भाई और भाभी की किसी ने हत्या कर दी है, इसके साथ ही परिवार के तीन अन्य लोगों की भी हत्या कर दी गई है, सामूहिक हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

read more: प्रदेश के युवाओं के लिए गुड न्यूज, 9 मई से शुरू होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल टेस्ट, 6 हजार पदों पर हो रही भर्ती
ADG प्रयागराज के अनुसार शुरुआती जांच से लग रहा है कि लूट के इरादे से आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। आशंका है कि उन्होंने सुबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी, हालांकि बारीकी से जांच की जा रही है, मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम जांच कर रही है।

read more: नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका, 33 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

खागलपुर गांव में भी हुई थी 5 लोगों की हत्या

आज से ठीक 7 दिन पहले यानी पिछले शनिवार को भी प्रयागराज में इसी तरह की वारदात हुई थी, जिसमें 5 लोगों की हत्या की गई थी। बता दें कि खागलपुर गांव में भी एक ही परिवार के 5 लोगों की गला काटकर हत्या की गई थी। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com