Aligarh Viral Video: ‘डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए…’, नन्हे बच्चों ने सड़क बनवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, बयां किया रोज का दर्द, देखें वीडियो

Ads

Aligarh Viral Video: 'डीएम अंकल, प्लीज सड़क बनवा दीजिए...', नन्हे बच्चों ने सड़क बनवाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, बयां किया रोज का दर्द, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 11:51 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 12:41 PM IST

Aligarh Viral Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सड़क मरम्मत के लिए डीएम से अपील
  • सड़क की मरम्मत के लिए बच्चों ने DM से लगाई गुहार
  • लगातार बारिश से सड़क के गड्डों में भरा पानी

अलीगढ़: Aligarh Viral Video विकास को लेकर में बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन अलीगढ़ जिले की तस्वीर इन दावों से कुछ अलग नजर आती है। (Aligarh Road Condition) जिले के कई इलाकों में आज भी लोग सड़क, नाली, साफ-सफाई और दूसरी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो बच्चे डीएम से सड़क की मरम्मत के लिए गुहार लगा रहे हैं।

डीएम से किया अनुरोध

Aligarh Viral Video वीडियो में बच्चे ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सड़कों पर गड्ढे में पानी भर जाने की वजह से उन्हें स्कूल जानें में काफी दिक्कत होती है और कोई इस रास्ते से आ जा नहीं सकता। उन्होंने डीएम से अनुरोध किया है कि इस रोड को बनवा दीजिए।

दरअसल, लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों का कहना है कि पानी से भरे गड्ढों के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।

इस पूरी परेशानी को लेकर बच्चों का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बच्चे सड़क की हालत को लेकर अपनी समस्या बताते हुए डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

वीडियो कहां का है?

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का।

वीडियो में बच्चे क्या कह रहे हैं?

सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से स्कूल जाने में परेशानी की शिकायत।

बच्चों ने किससे अपील की है?

डीएम से सड़क की मरम्मत कराने की।