UP Husband Cught Wife With BF: पति को फंसाने की रची थी पूरी साजिश! शादी के बाद ठोक दिया ये बड़ा केस, फिर बॉयफ्रेंड संग ये खेल खेलने पहुंची होटल, फिर जो हुआ..सब कैमरे में कैद
Ads
UP Husband Cught Wife With BF: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया।
UP Husband Cught Wife With BF: अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के गुलावठी निवासी आकाश कुमार की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन बाद में पति को पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस होने लगा। इसी बीच उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य युवक से नजदीकियों की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने सच्चाई जानने की कोशिश शुरू की।
UP के अलीगढ में बुलंदशहर के गुलावठी से आए पति आकाश कुमार ने अपनी पत्नि को उसके बॉयफ्रेंड मृदुल उर्फ़ निखिल के साथ होटल रूम में अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। खास बात यह है की युवक ने साढ़े 3 साल पहले महिला संग लव मैरिज की थीं। अब नया प्रेमी मिला तो पति पर दहेज़ का केस डाल… pic.twitter.com/cRoQQR9nHU
Aligarh Hotel Affair Case: सूचना मिलने पर होटल में पहुंचा पति
जानकारी के अनुसार आकाश कुमार को पता चला कि उसकी पत्नी का संबंध मृदुल उर्फ निखिल नाम के युवक से है। संदेह पक्का होने पर पति ने पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अलीगढ़ के एक होटल में उस युवक से मिलने पहुंची है। इसके बाद आकाश कुमार तुरंत वहां पहुंच गया और होटल के कमरे में दोनों को साथ में पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पति ने दोनों को रंगे हाथ देख लिया, जिसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा भी हुआ। UP Husband Cught Wife With BF मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में भी चर्चा का माहौल बन गया।
Hotel Room Affair News: दहेज का मामला दर्ज कराने की भी कोशिश की थी
बताया जा रहा है कि पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने हाल ही में उस पर दहेज का मामला दर्ज कराने की भी कोशिश की थी। पति का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि मामले में समझौते के दौरान मिलने वाली रकम लेकर वह अपने कथित प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। हालांकि पति द्वारा होटल में रंगे हाथ पकड़ लेने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर काफी सुर्खियों में है और पूरे घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं इस घटना के बाद परिवारों के बीच तनाव की स्थिति भी बन गई है।