Bahu murdered Saas: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बहू, देखकर फटी रह गई सास की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

Bahu murdered Saas: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बहू, देखकर फटी रह गई सास की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

Bahu murdered Saas: प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली बहू, देखकर फटी रह गई सास की आंखें, फिर महिला ने उठाया ये खौफनाक कदम

Bahu murdered Saas | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 12, 2026 / 11:29 am IST
Published Date: March 12, 2026 11:28 am IST
HIGHLIGHTS
  • बहू और प्रेमी ने सास की गला दबाकर हत्या की
  • मौत को ‘साइलेंट अटैक’ बताकर दफनाया गया था
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का राज खुला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मथुरा: Bahu murdered Saas उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कलयुगी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की हत्या कर दी। जिसके बाद मौत को ‘साइलेंट अटैक’ बताकर दफना दिया गया था, लेकिन अब आठ दिन बाद जब लाश को कब्र से बाहर निकाली गई तो हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने इस मामले में मृतका की बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

UP Crime News मिली जानाकरी के अनुसार, मामला मथुरा के थाना राया क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले अनवरी बेगम का बेटा आमिर और पति अनवर अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते थे। इसी दौरान उनकी बहू हिना का पड़ोस में रहने वाले आदिल नाम प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। तभी 2 मार्च की रात सब सो रहे थे, तब आदिल उनसे मिलने आया। इसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद बदनामी से बचने के लिए दोनों खौफनाक कदम उठाया। दोनों ने मिलकर अनवरी बेगम का मुंह तकिये से दबा दिया और गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद इसकी सूचना हिना ने अपने पति और ससुर को दी कि ‘अम्मी’ को साइलेंट अटैक आया है और उनकी मृत्यु हो गई है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

परिजनों ने बहू की बात पर यकीन कर आनन फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन मामला थमा नहीं और लगातार गांव में इस बात को लेकर चर्चाएं होते रही। पड़ोसियों से मिली कुछ संदिग्ध जानकारियों के बाद मृतका के पति अनवर को शक हुआ कि उसकी पत्नी की मौत प्राकृतिक नहीं थी। जिसके बाद अनवर ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 मार्च को जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार और सीओ महावन की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ शव को कब्र से बाहर निकाला गया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। रिपोर्ट में साफ हुआ कि अनवरी बेगम की मौत हार्ट अटैक से नहीं, बल्कि ‘थ्रोटलिंग’ (गला दबाने) के कारण दम घुटने से हुई थी।

अब इस मामले में पुलिस बहू हिना और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर ली है और दोनों से पूछताछ की है। पहले तो दोनों मुकरते रहे, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।