Blast in Crackers Factory in Andhra Pradesh | Source : IBC24 File Photo
Blast in Bareilly Manjha Factory: बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामन आई है। यहां अवैध मांझा फैक्ट्री में बारूद के जखीरे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें गोदाम मालिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह पूरी घटना बाकरगंज इलाके की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अतीक, सरताज और फैजान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, और हालात को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जानकारी में सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि विस्फोट गंधक और पोटाश जैसी ज्वलनशील सामग्री के कारण हुआ। बाकरगंज इलाका अवैध माझा निर्माण के लिए कुख्यात माना जाता है, और पुलिस अब इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
बरेली पुलिस ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा कि, मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
No products found.
Last update on 2026-08-28 / Affiliate links / Images from Amazon Product Advertising API