पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल करती है भाजपा सरकार, भ्रष्टाचार पर खामोश है : अखिलेश

Ads

पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल करती है भाजपा सरकार, भ्रष्टाचार पर खामोश है : अखिलेश

  •  
  • Publish Date - September 22, 2025 / 07:41 PM IST,
    Updated On - September 22, 2025 / 07:41 PM IST

लखनऊ, 22 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि सरकार जब पुलिस को अपने गलत कार्यों में शामिल करेगी तो वह उसके भ्रष्टाचार को नजरअंदाज करने को भी मजबूर होगी।

यादव ने पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित महाराजा अग्रसेन की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस से गलत काम करवाती है। अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा कराने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराती है।”

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब भाजपा सरकार पुलिस से पॉलिटिकल पोलिंग करायेगी, उन्हें चुनावी गोरखधंधे का हिस्सा बनाएगी तो अवैध कार्यों, भ्रष्टाचार और वसूली में पुलिस की मिलीभगत को नजरअंदाज करने पर भी मजबूर होगी।”

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब