BJP New Appointment: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। BJP New Appointment: भारतीय जनता पार्टी (BJP) कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में नई नियुक्तियां (BJP New Appointment 2026) कर दी हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin BJP) की अगुवाई में घोषित नई टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।
पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी (Vinod Tawde UP Incharge) बनाया है। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। वहीं सतीश पुनिया (Satish Poonia Punjab Incharge) को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। इसके साथ ही पार्टी ने तरुण चुग को (Tarun Chugh Gujarat Incharge) गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि आज भाजपा प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ की भी नियुक्ति हो जाएगी। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी कोई नहीं है।

Facebook