सर्विस रोड पार कर रहे भाई-बहन को ट्रक ने रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

Ads

देर रात बहन और भाई की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी । पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

  •  
  • Publish Date - November 27, 2021 / 11:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

Road accident news UP : आगरा (उप्र), आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात बहन और भाई की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गयी । पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें: बिसाहूलाल… बयान, बवाल! मंत्री बिसाहूलाल के बयान के बाद प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना एत्माद्दौला के हनुमान नगर निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार बृहस्पतिवार रात को वह बहन अर्चना के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। रात दो बजे सर्विस रोड पार करते समय रामबाग की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इसमें अर्चना की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अमित कुमार की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई ।

यह भी पढ़ें:  मातम में बदली शादी की खुशियां, दावत के दौरान फटा कॉफी मशीन, एक की मौत

थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि ट्रक के चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  पटरी से उतरी योजना.. जिम्मेदार कौन? PM Awas आवंटन रद्द.. केंद्रांश पर जुबानी जंग!