Crime News:  घुमाने का झांसा देकर नाबालिग को बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से किया रेप, तीनों दरिंदे पहुंचे सलाखों के पीछे

Called the minor on the pretext of taking him for a ride, then along with his friends raped him one by one

Crime News:  घुमाने का झांसा देकर नाबालिग को बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर बारी-बारी से किया रेप, तीनों दरिंदे पहुंचे सलाखों के पीछे

Rape of 6 year old girl

Modified Date: March 18, 2024 / 11:54 pm IST
Published Date: March 18, 2024 9:27 pm IST

आगरा: आगरा में एक किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक नाबालिग युवती से करीब एक महीने पहले गायत्री विहार के मोहित ने फोन पर दोस्ती की और फिर शनिवार को उसने उसे घुमाने का झांसा देकर बुलाया। मोहित ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर में ही उसके साथी अरविंद और योगेश भी मौके पर पहुंच गए। फिर तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया।

Read More : Lok Sabha Chunav 2024: कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, दिया ये हवाला, जानें क्या है वजह

पुलिस के अनुसार बदहवास हालत में किशोरी जंगल से बाहर निकली और उसने राहगीर के फोन से अपने घर फोन करके सूचना दी। शनिवार रात 12 बजे किशोरी के परिजन सिकंदरा थाने में तहरीर दी।

Read More : Bhupesh Baghel FIR: बघेल का विक्टिम कार्ड.. BJP का हमला हार्ड, महादेव एप पर चौतरफा घिरी कांग्रेस 

इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोहित को पकड़ लिया तथा उससे पूछताछ एवं सीसीटीवी क्लिप के आधार पर उसके दोनों दोस्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। शर्मा के अनुसार तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मेडिकल जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।