CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, रामायण वैक्स संग्रहालय का करेंगे उद्घाटन, इन कार्य्रकमों में होंगे शामिल
CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे।
CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit/Image Credit: IBC24.in
- सीएम योगी विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे।
- सीएम योगी रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।
- सीएम योगी आयोध्या में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: लखनऊ: राम मंदिर में दान के कथित गबन को लेकर विवादों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री की यात्रा में श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव, महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन का कार्यक्रम, रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन और अयोध्या नगर निगम द्वारा विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करना शामिल है।
इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे श्री ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। (CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit) कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का जैन धर्म में विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। महंत को राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े प्रमुख संतों में से एक माना जाता है।
रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे सीएम
बयान के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ शाम को रामायण वैक्स संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे जिसे अयोध्या में कांशीराम कालोनी के पास करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस संग्रहालय को अयोध्या के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है। (CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit) इस संग्रहालय में रामायण की विभिन्न घटनाओं को दर्शाती हुई विभिन्न मोम की मूर्तियां हैं जिनमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि की मूर्तियां शामिल हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
- MLA Anant Singh Convoy Accident: अनंत सिंह के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, कई लोग हुए घायल, जानें कैसे हैं मोकामा विधायक
- Droupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू आज ओंकारेश्वर में सिकल सेल कार्यक्रम में होंगी शामिल, इन ग्राम पंचायतों को करेंगी सम्मानित, जानें पूरा शेड्यूल

Facebook


