CM Yogi Latest News : ‘विपक्ष ने किया भारत माता के सम्मान पर आघात’.. महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़के सीएम योगी

'विपक्ष ने किया भारत माता के सम्मान पर आघात'.. महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़के सीएम योगी, CM Yogi Latest News: Mahila Aarkshan Bill

CM Yogi Latest News : ‘विपक्ष ने किया भारत माता के सम्मान पर आघात’.. महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़के सीएम योगी

Shramveer Gaurav Samaroh 2026/ Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: April 19, 2026 / 12:08 am IST
Published Date: April 18, 2026 7:40 pm IST

लखनऊ: CM Yogi Latest News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’ के पारित नहीं हो पाने पर विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए कहा कि नारी शक्ति के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित न होने देना कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन की नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।  आदित्यनाथ ने शुक्रवार मध्यरात्रि को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भारत के महान लोकतंत्र के इतिहास में एक काला अध्याय जुड़ गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए जरूरी संविधान संशोधन विधेयक को पारित न होने देना ‘भारत माता’ के सम्मान पर आघात है। देश की समूची मातृशक्ति के साथ धोखा है। उनके लोकतांत्रिक अधिकार का हनन है।’’

CM Yogi Latest News : आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडी गठबंधन’ ने अपनी नारी विरोधी मानसिकता को दर्शाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश की नारी शक्ति सब देख और समझ रही है। वह इस छल एवं अन्याय को याद रखेगी तथा समय आने पर इसका उत्तर भी देगी।’’ इसी पोस्ट में आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सम्मान, गरिमा और अधिकारों की रक्षा तथा उनके सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।’’

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस और सपा ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में वोट करके साफ जता दिया है कि वे लोकसभा व विधानसभाओं में महिला आरक्षण नहीं चाहते।” मौर्य ने इसी पोस्ट में कहा, “ये दल पुरुषवादी सोच की गिरफ्त में हैं और नहीं चाहते कि देश की भलाई में महिलाओं की बराबर भागीदारी हो। लेकिन इन दलों को भलीभांति समझ लेना चाहिए कि भाजपा महिला आरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है और इसे लागू करके रहेगी।” उन्होंने कहा, “इन दलों को बेहतर तरीके से यह बात समझ लेनी चाहिए कि नारी शक्ति का आक्रोश दोनों महिला विरोधी दलों को आने वाले सालों में महंगा पड़ने वाला है।” मौर्य ने पोस्ट में कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि 2029 में कांग्रेस हाफ और 2027 में यूपी में सपा साफ हो जाएगी। मुंगेरीलाल के हसीन सपने अब सपा बहादुर के हसीन सपने हो गए हैं जो किसी भी हालत में पूरे होने वाले नहीं हैं।” वहीं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की महिलाओं को जो हक देना चाहते थे, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने उसमें रुकावट पैदा करने का काम किया।” पाठक ने कहा, “आगामी चुनाव में महिलाएं देश व प्रदेश से कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ कर देंगी।’


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।