World Environment Day 2026: प्रदेश में 9 वर्षों में लगाए गए 242 करोड़ पौधें, सीएम योगी आदित्यनाथ ने सामने रखें आंकड़े, पौधारोपण को लेकर बताई सरकार की तैयारी
World Environment Day 2026: सीएम योगी ने कहा कि, पिछले नौ वर्षों के दौरान प्रदेश में 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
World Environment Day 2026/Image Credit: IBC24.in
- विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के मौके पर सीएम योगी कार्यक्रम में हुए शामिल।
- सीएम योगी ने बताया कि, प्रदेश में 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं।
- सीएम योगी ने कहा- 2017 में डबल इंजन की सरकार ने पांच करोड़ पौधारोपण का कार्य अपने हाथों में लिया था।
World Environment Day 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि पिछले नौ वर्षों के दौरान राज्य में वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधे लगाने के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले ही वर्ष (योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के शुरुआती वर्ष) 2017 में डबल इंजन की सरकार ने पांच करोड़ पौधारोपण का कार्य अपने हाथों में लिया था। उन्होंने कहा ”मुझे प्रसन्नता है कि उस समय तमाम चुनौतियां थी, न नर्सरी थी, न बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कोई अनुभव था, लेकिन बाद में वन विभाग और प्रदेश सरकार के अन्य विभागों ने मिलकर एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया।”
9 वर्षों में लगाए गए 242 करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत नौ वर्षों में प्रदेश के अंदर वन महोत्सव के अवसर पर पौधारोपण के क्रम में अब तक 242 करोड़ पौधारोपण के एक बड़े कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा चुका है। सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रकृति और मातृभूमि के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ”एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम की शुरुआत तीन वर्ष पहले की थी। (World Environment Day 2026) उसी अभियान की कड़ी में आज फिर उप्र में यह आयोजन हो रहा है।” मुख्यमंत्री ने कहा ”जननी और जन्मभूमि के प्रति कृतज्ञता हर नागरिक का दायित्व है। पर्यावरण की रक्षा मातृभूमि के प्रति हमारे सर्वोच्च दायित्वों में से एक है।” उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए एक ओर वृहद पैमाने पर पौधरोपण करना और दूसरी ओर पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
जल संरक्षण के लिए सरकार ने उठाए अनेक कदम
World Environment Day 2026: एकल उपयोग प्लास्टिक पर रोक लगाने पर जोर देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “एकल उपयोग प्लास्टिक को हतोत्साहित करने और उसके स्थान पर वैकल्पिक रूप में मिट्टी के बर्तन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं।” सीएम योगी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि इसके लिए माटी कला बोर्ड की स्थापना करना, अप्रैल से जून तक हर गांव के तालाब को प्रजापति और कुम्हार समाज के लोगों को निशुल्क मिट्टी उपलब्ध कराना, सोलर चाक देना जैसे काम प्रदेश में सफलतापूर्वक किए गए हैं। (World Environment Day 2026) मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए भी प्रदेश में अनेक कदम उठाए गए और अनेक मॉडल प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण ने निश्चित क्षेत्रफल से बड़े क्षेत्र में बनने वाले आवासीय भवनों व कमर्शियल परिसरों के लिए वर्ष जल संरक्षण को अनिवार्य किया है। मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत सभी लोगों से पौधे लगाने और उनका संरक्षण किए जाने की अपील की।
सीएम योगी ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान की शुरुआत
एक आधिकारिक बयान में बताया गया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को कुकरैल रेंज अवध वन प्रभाग में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने यहां कपूर का पौधा लगाया जबकि वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना ने आंवला, वन राज्यमंत्री केपी मलिक ने नीम तथा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने आंवला का पौधा रोपित किया। (World Environment Day 2026) मुख्यमंत्री ने यहां महर्षि चरक औषधि वन की भी स्थापना की। सीएम योगी ने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि बरसात के पानी की एक-एक बूंद को सुरक्षित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पेड़ को क्षति न पहुंचाएं और हर महत्वपूर्ण आयोजन पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Instagram Plus Subscription: क्या फ्री इंस्टाग्राम खत्म हो जाएगा? Instagram Plus लॉन्च होते ही फ्री यूजर्स की उड़ी नींद, क्या अब हर पोस्ट देखने और चलाने के लिए देना होगा पैसा?
- MP Congress Rajya Sabha Candidate: राज्यसभा उम्मीदवार का ऐलान होते ही शुरू हुई कांग्रेस में कलह, सताने लगा क्रॉस वोटिंग का डर, क्या तीसरी सीट के लिए होने वाला है खेला?
- Titan Share Target Price: टाटा का ये धाकड़ स्टॉक बना निवेशकों की पहली पसंद! 3-3 एक्सपर्ट्स की BUY रेटिंग, 2% तेजी के साथ टारगेट प्राइस ने खींचा ध्यान

Facebook


