हापुड़ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़ में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
Modified Date: June 13, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: June 13, 2026 10:34 pm IST

हापुड़ (उप्र), 13 जून (भाषा) हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के घुंघराला गांव में कुछ शरारती तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद शनिवार सुबह गांव में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर माहौल शांत कराया तथा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिता चौहान ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिमा को जल्द ही पुनर्स्थापित कराया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में