DSO Seema Chaudhary Fraud Case Uattar Pradesh || Image- Dr-Seema Chaudhary Threads
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) सीमा चौधरी कानूनी विवादों में घिर गई हैं। (DSO Seema Chaudhary Fraud Case) उनकी अपनी मां ने ही उनके खिलाफ जमीन हड़पने, दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने और अवैध कमाई छिपाने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इस वाकये से महकमे में भी हलचल मच गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र निवासी मुनेश रानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी सीमा चौधरी और कुछ अन्य लोगों ने उनकी जानकारी और सहमति के बिना उनकी जमीन बेचने की साजिश रची। आरोप है कि इसके लिए संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए और जमीन का सौदा करने की कोशिश की गई।
शिकायत में एक और गंभीर आरोप लगाया गया है। मुनेश रानी का कहना है कि सीमा चौधरी ने उनके नाम से एक बैंक खाता संचालित किया और उसी खाते का इस्तेमाल कथित तौर पर अपनी अवैध कमाई या अघोषित धनराशि जमा करने के लिए किया। (DSO Seema Chaudhary Fraud Case) शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उन्हें इस खाते की गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मां की शिकायत के आधार पर सरसावा थाना पुलिस ने सीमा चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जांच के तहत संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जबकि बैंक खाते के लेन-देन की भी विस्तार से पड़ताल की जाएगी। फिलहाल जिला पूर्ति अधिकारी सीमा चौधरी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
She is Seema Chaudhary, District Supply Officer (DSO) of UP’s Hapur. She has been booked following complaint by her own mother accusing her of forging signatures to sell her land. It is also alleged that Seema operates one of her mother’s bank accounts and deposits her illicit… pic.twitter.com/uo1N9LS3PU
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 2, 2026
बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया
‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव
शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष
गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई
दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना