महिला को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल , प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी शादीशुदा महिला

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर शोहरतगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और क्षेत्राधिकारी स्तर का अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

महिला को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल , प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी शादीशुदा महिला

video of woman being tied up and beaten

Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: August 6, 2022 5:04 pm IST

video of woman being tied up and beaten: सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक महिला को कुछ लोगों द्वारा बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शोहरतगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कारायी है ।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर शोहरतगढ़ थाने में भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और क्षेत्राधिकारी स्तर का अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

read more: बुखार और दस्त से पांच लोगों की मौत, भाई-बहन समेत दो बच्चे और एक महिला ने तोड़ा दम

video of woman being tied up and beaten: वायरल हो रहा यह वीडियो शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मधवापुर के पुरैना का बताया जा रहा है जिसमें ग्रामीण उस महिला को रस्सियों से बांधकर उसे गाली दे रहे हैं और पीट रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला शादीशुदा है, और वह अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। महिला का पति कामकाज के सिलसिले में राजस्थान में रहता है और महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके घर गई थी।

read more: अविवाहित महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की अनुमति क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा अब एमटीपी कानून की व्याख्या

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आंनद ने कहा कि हम महिला और उन लोगों का पता लगा रहे हैं, जिन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com