लखनऊ, 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने मंगलवार को कहा उपनिरीक्षक (दरोगा) भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम के बारे में भ्रामक और मनगढ़ंत जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यूपीपीआरपीबी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर मंगलवार को एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी साझा की।
बोर्ड ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर राकेश नामक उपयोगकर्ता ने बिना किसी साक्ष्य अथवा तथ्य के बिना निराधार, भ्रामक व मनगढ़ंत पोस्ट कीं।
परीक्षा नियंत्रक के हवाले से बोर्ड की पोस्ट में कहा गया है कि ‘एक्स’ उपयोगकर्ता के खिलाफ सोमवार को लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के थाना हुसैनगंज में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा आनन्द जोहेब
जोहेब