Home » Uttar Pradesh » Thief Gets Stuck in Clinic Shutter While Attempting Robbery in Ghaziabad
Ghaziabad Shutter Stuck Thief : चोरी करने आया था, बन गया मरीज! क्लीनिक में घुसते ही हुआ बड़ा कांड, जहां डालनी थी सेंध वहीं डॉक्टरों ने बचाई जान
Ads
गाजियाबाद के वैशाली इलाके में चोरी की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। क्लीनिक में घुसने के दौरान उसकी गर्दन शटर में फंस गई और वह पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह रेस्क्यू के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गाजियाबाद: Ghaziabad Shutter Stuck Thiefउत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी करने की कोशिश एक युवक के लिए आफत बन गई। वैशाली इलाके में एक चोर चोरी करने के इरादे से एक क्लीनिक के शटर के बीच से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई। युवक रात भर उसी हालत में वहां फंसा रहा और खुद को बाहर नहीं निकाल पाया। सुबह जब लोग क्लीनिक पहुंचे, तो शटर में युवक को फंसा देख उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।
जिस क्लिनिक में चोरी उसी क्लिनिक में इलाज
इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टूल्स की मदद से शटर को हटाकर युवक की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला। Ghaziabad News पकड़े गए युवक की पहचान बिहार निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। रात भर फंसे रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उसी क्लीनिक में उसका प्राथमिक उपचार किया गया जहाँ वह चोरी करने आया था।
गनीमत रही कि समय रहते उसे निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। रेस्क्यू के बाद फायर ब्रिगेड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक छत के रास्ते नीचे उतरकर क्लीनिक में चोरी करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश –
गाजियाबाद में कल रात चोर एक क्लीनिक में चोरी करने घुसा, लेकिन शटर में गर्दन फंस गई। पूरी रात वो ऐसे ही लटका रहा। आज दोपहर किसी की नजर पड़ी। तब फायर विभाग को सूचना दी गई और उसे रेस्क्यू किया गया। pic.twitter.com/vKncyxU6nu