UP Mahoba Crime News: प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी के साथ बदमाशों ने किया कांड, अज्ञात आरोपियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
UP Mahoba Crime News: महोबा जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
UP Mahoba Crime News/image: Social Media
- महोबा जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या।
- अज्ञात आरोपियों ने पुजारी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट।
- पुलिस मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुटी।
UP Mahoba Crime News: महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर इलाके की है।
मंदिर परिसर में मिला पुजारी का शव
महोबा जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी उदित नारायण मिश्रा (65) का खून से लथपथ शव मंदिर परिसर में मिला। (UP Mahoba Crime News) उन्होंने बताया कि शव पर लाठी-डंडों के निशान पाए गए और ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात उनकी हत्या की है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
UP Mahoba Crime News: अधिकारी ने बताया कि पुजारी उदित नारायण मूल रूप से हमीरपुर जिले के निवासी थे और पिछले 15-16 साल से प्राचीन हनुमान मंदिर का प्रबंधन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है। वंदना सिंह के मुताबिक, इस सिलसिले में पुजारी के भाई जुगुल की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Sonam Wangchuk Health Bulletin: अस्पताल ने जारी किया सोनम वांगचुक का पहला ‘हेल्थ बुलेटिन’.. बताया ‘दवा लेने से कर दिया इंकार’.. शरीर में मिली इस चीज की कमी
- CM Sai On No Confidence Motion: प्रदेश की जनता के विश्वास और जनादेश के खिलाफ था विपक्ष का प्रस्ताव, सीएम साय ने दिया अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब, जानें और क्या-क्या कहा
- Abhijit Dipke Hunger Strike After Sonam Wangchuk : “अब मेरी बारी”… सोनम वांगचुक के बाद अभिजीत दीपके ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, इस दिन करने जा रहे है संसद मार्च

Facebook


