Janmashtami Celebrations in Meerut Jail: जेल में जन्माष्टमी का अनोखा नजारा! ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी मुस्कान की 8 माह की बेटी बनाई गई राधा
Janmashtami Celebrations in Meerut Jail:जेल में जन्माष्टमी का अनोखा नजारा! ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी मुस्कान की 8 माह की बेटी बनी राधा
Janmashtami Celebrations in Meerut Jail
- मेरठ जिला जेल में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
- ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी मुस्कान की आठ माह की बेटी बनी राधा।
- व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फलाहार और सभी बंदियों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई।
मेरठ : Janmashtami Celebrations in Meerut Jail: मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल प्रशासन द्वारा कई दिनों से जारी तैयारियों के बीच परिसर को लाइटिंग और टेंट से सजाया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां बनाई गईं। इस दौरान जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के चार छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की विशेष पोशाक पहनाकर जन्मोत्सव मनाया गया।
मुस्कान की बेटी बनी राधा
जेल परिसर और महिला बैरक में आयोजित इस कार्यक्रम में भजनों और पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। Meerut Saurabh Muskan Case कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिला बैरक में रह रहे चार छोटे बच्चे रहे, जिन्हें जेल प्रशासन की ओर से नई ड्रेसेस और राधा-कृष्ण के रूप में सजाकर झांकी के पास बैठाया गया था। इन बच्चों में चर्चित ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी बंदी मुस्कान की आठ माह की बेटी भी शामिल थी, जिसका जन्म जेल में ही हुआ था और उसे जन्माष्टमी पर राधा का रूप दिया गया।
बंदियों के लिए विशेष इंतेज़ाम
इसके अलावा, व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फलाहार और सभी बंदियों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। जेलर हरबंस पांडे ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भी कारागार में हुआ था, इसलिए जेलों में जन्माष्टमी का विशेष महत्व होता है।
अपने पति सौरव राजपूत की हत्या की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी की बेटी मन्नत राधा के किरदार में नजर आई
मन्नत अभी आठ माह की है लेकिन वह इतनी प्यारी है की जेल अधिकारियों ने इस बार जन्माष्टमी पर मन्नत को ही राधा के रूप में सजाना चाहा pic.twitter.com/0WF13pRPSk— Sudhir Chauhan (@sudhirstar) September 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Demolished Hindu Temple in Pakistan: मदरसा बनाने पाकिस्तान ने जानबूझकर गिराया 100 साल पुराना हिन्दू मंदिर.. भारत ने जताई आपत्ति तो कहा, ‘बारिश में ढह गया’..
- Nigeria Toxic Fumes 37 Killed: लालच ने छीन ली 37 जिंदगियां!.. कच्चा तेल चोरी करने उतरे, जहरीली गैस आई बाहर.. बेहोशी के बाद बिछ गई लाशें
- Bilaspur Dahi Handi Incident Today: दही हांडी बांधते ही हाईटेंशन तार को छू बैठा रेहान खान.. झुलस कर लटका रहा स्वागत द्वार पर, बिलासपुर से सामने आया ख़ौफनाक वीडियो

Facebook


