Kanpur Crime News : BJP नेता ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर फंसाया, फिर 19 बार मिटाई हवस, होटल के कमरे का सच जानकर उड़ जाएंगे होश

Ads

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुद को BJP का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले युवक पर 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 09:55 AM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 10:02 AM IST

Kanpur Crime News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
  • होटल में कमरा लेने के लिए आधार कार्ड में DOB बदलने का आरोप
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट में मामला दर्ज किया

कानपूर : Kanpur Crime News  उत्तर प्रदेश के कानपुर के नजीराबाद इलाके से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ खुद को बीजेपी का सोशल मीडिया प्रभारी बताने वाले अनुभव उर्फ कृष्णा पांडे पर एक 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ 19 बार बलात्कार करने का आरोप लगा है। आरोप है युवक ने युवती को प्रेम जल में फसकर इस घटना को अंजाम दिया साथ ही होटल ले जाने के लिए पीड़िता के आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ की। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर दोस्ती और ब्लैकमेलिंग

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कृष्णा पांडे ने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और शादी का झांसा देकर एक होटल में ले गया। वहां उसने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया और पिछले एक साल से उसी वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।

Kanpur Minor Rape Case होटल रूम के लिए आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा

होटल में कमरा हासिल करने के लिए आरोपी ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया। क्यूंकि छात्रा नाबालिग थी, इसलिए कृष्णा ने उसके आधार कार्ड में उसका डेट ऑफ़ बर्थ बदलकर उसे बालिग दिखाया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि होटल मैनेजर ने बिना सही जांच के कमरा कैसे दिया। आरोप है कि मैनेजर ने भी आरोपी का साथ दिया।

Aadhaar Card Forgery परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

जब पीड़िता ने अपनी आपबीती मां को बताई, तो आरोपी के परिवार ने शिकायत करने पर पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में तूल पकड़ते ही बीजेपी के शहर अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने स्पष्ट किया कि आरोपी को पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है और उसका संगठन से अब कोई लेना-देना नहीं है। फिलाहल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है साथ आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :