Mahoba Hospital Video: अस्पताल की बेड पर खुलेआम आपत्तिजनक हरकत! जहर खाने के बाद भर्ती प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका, वायरल हुआ वीडियो
अस्पताल की बेड पर खुलेआम आपत्तिजनक हरकत! जहर खाने के बाद भर्ती प्रेमी से मिलने पहुंची थी प्रेमिका, Mahoba Hospital Couple Romance Viral Video
रविंद्र मिश्रा, महोबा। Mahoba Hospital Couple Romance उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सरकारी अस्पताल का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीज एक युवती के साथ रोमांस करता नजर आ रहा है। इसे देखकर स्टाफ समेत हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि युवती इलाजरत पुरुष मरीज की प्रेमिका है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो के वायरल होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वार्ड में आगंतुकों के प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Mahoba Hospital Couple Romance जानकारी के अनुसार कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव निवासी नवल किशोर को जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान एक युवती उससे मिलने अस्पताल पहुंची। इसके बाद दोनों सरेआम बेड पर ही आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को भूलकर हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद तीमारदार दंग रह गए और उन्होंने गहरा आक्रोश जताया। इमरजेंसी वार्ड में लगी यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आते ही जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वार्ड में कर्मचारियों की निगरानी पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय इमरजेंसी वार्ड में अन्य मरीज और उनके परिजन भी मौजूद थे। इधर, सीएमएस डॉ। सुरेश कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा के लिए 10 पूर्व सैनिक तैनात हैं, जो चौबीसों घंटे ड्यूटी पर रहते हैं। इसके बावजूद यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर चूक हुई है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।
Sometimes even we do wonder that for whom we are fighting?
18 years old Nawal Kishore from Mahoba in UP was admitted into the emergency ward of District Hospital after he consumed poison. After that his GF came to meet him and they both started making love at the hospital bed… pic.twitter.com/Er9bHPRNJ8— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) July 28, 2026
इन्हें भी पढ़ेंः-
- All School Closed News Today: भारी बारिश का अलर्ट जारी होते ही एक्शन में प्रशासन, अचानक सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश, बच्चों के हित में बड़ा फैसला
- BJYM Leader Ravi Bhagat Arrest: छत्तीसगढ़ BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, इस मामले में उठा ले गई पुलिस, देखें वीडियो
- CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ में DPI ने निकाली शिक्षकों की बंपर वैकेंसी, इन विषयों के लिए 1654 पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब होगी परीक्षा?

Facebook


