Meerut Poisonous Liquor Case || Image- Meerut Police File
मेरठ: जिले के दौराला में शराब पीने के बाद हुए तीन मौतों के मामले में बड़ा और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। पहले आशंका जाहिर किया गया था कि, तीनों की ही मौत जहरीली शराब पीने से हुई है लेकिन अब जो तथ्य सामने आये है उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। (Meerut Poisonous Liquor Case) इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वही गिरफ्त में आई महिला कोई और नहीं बल्कि मृतक अंकित की ही बहन है।
पुलिस ने रविवार को इस मामले में अलका नाम की महिला, उसके प्रेमी पवन और सुनार अशोक उर्फ़ सोनी जिसने अंकित उर्फ़ दौलत को मारने के लिए 500 रुपये में ज़हर दिया था, उन्हें गिरफ्तार किया है। इस शराब को पीने वाले अंकित के साथी, बाबूराम और जितेंद्र की भी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि हत्या के प्लानिंग के लिए गूगल का सहारा लिया गया था। आरोपियों ने इंटरनेट पर ज़हर और उसे देने के तरीकों के बारे में सर्च किया था। पुलिस ने पवन के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमे साइनाइड जहर और उसे देने के तरीकों से जुड़े एक महीने के गूगल सर्च ट्रेल मिले।
दरअसल शराब पीने से हुई मौतों के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। लोग दहशत में आ गए थे, लेकिन पुलिस शक तब और गहरा गया जब पता चला कि कई और लोगों ने भी उसी सरकारी दुकान से शराब खरीदी थी, और उनमें से किसी को भी कोई समस्या नहीं आई। (Meerut Poisonous Liquor Case) इसके बाद पुलिस का शक उस खास शराब के बोतल पर हुआ जो मृतकों ने पिया था।
शुरुआती पूछताछ और जाँच में पता चला है कि, अलका का भाई अंकित पवन और अलका के रिश्ते के बीच बाधा बन रहा था। वह अलका के सामने इस रिश्ते का विरोध करता था। यह बात अलका ने पवन को बताई थी। इसके बाद उन्होंने अंकित को मारने की साचिश रची। इतना ही नहीं बल्कि शराब के नशे में अंकित अपनी ही बहन से छेड़छाड़ भी करता था और मारपीट की घटना को भी अंजाम देता था। बहरहाल लगातार पूछताछ के बाद, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर मर्डर और क्रिमिनल साज़िश का केस दर्ज किया गया है।
Update –
मेरठ, यूपी में देसी शराब पीने से जिन 3 युवकों की मौत बताई गई, वो प्री–प्लांड मर्डर थे। अलका अपने भाई अंकित उर्फ दौलत से परेशान थी। उसने भाई की शराब में जहर मिला दिया। भाई ने वो शराब 2 दोस्तों संग पी। इस घटनाक्रम में 2 दोस्त बेवजह मारे गए। जहर का इंतजाम करने वाले पवन… https://t.co/97WCGrBufz pic.twitter.com/sUL6Ho6REL
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 5, 2026
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की