लापता नाबालिग लड़कियां बरेली रेलवे स्टेशन पर मिली

Ads

लापता नाबालिग लड़कियां बरेली रेलवे स्टेशन पर मिली

  •  
  • Publish Date - October 13, 2022 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

अमेठी (उप्र ) 13 अक्टूबर (भाषा) अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के डेवणसा पूरे मुहीबशाह गांव से गायब हुई चार नाबालिग लड़कियां बृहस्पतिवार को बरेली रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गयीं । पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (अमेठी) इलामारन ने बताया की रामपति ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी थी कि 12 अक्टूबर की शाम चार बजे उनकी नातिन ज्योति (16), गांव की लड़कियां सपना (15) अंजली (15) एवं रुचि (13) घास काटने के लिए घर से निकली थीं लेकिन घर नहीं लौटीं तथा काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चियों की तलाश के लिए पांच टीम बनायीं और इन टीमों ने आसपास के गावों में तलाश करना शुरु कर दिया।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों एवं रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से पड़ताल की गयी जिसके बाद जीआरपी बरेली जंक्शन की सहायता से चारों बच्चियां रेलवे स्टेशन बरेली से बृहस्पतिवार 13 अक्टूबर की सुबह सकुशल मिल गयीं।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदा बच्चियों को उनके परिजन के हवाले कर दिया है ।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार