मुजफ्फरनगर में अराजक तत्वों ने डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरनगर में अराजक तत्वों ने डॉक्टर आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर के खालापार क्षेत्र में बुधवार को अराजक तत्वों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबडेकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि खालापार थाना क्षेत्र के वेहलना गांव में कुछ अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करवायी।
मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध रूप से माहौल खराब करने की नीयत से अंजाम दी गयी इस घटना के बाद उपजे हालात को देखते हुए गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।
भाषा सं. सलीम मनीषा
मनीषा

Facebook


