जन समस्याओं का पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी
जन समस्याओं का पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी
गोरखपुर, 16 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को जन शिकायतों का ‘पारदर्शी और संतोषजनक’ तरीके से समाधान करने का आदेश दिया।
यहां जारी एक बयान के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगभग 200 फरियादियों से मुलाकात की और अपराध व अवैध रूप से जमीन हड़पने से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का भी आदेश दिया।
बयान के अनुसार, इस दौरान श्रावस्ती से आई एक महिला ने गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चे के इलाज में मदद का अनुरोध किया।
बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने महिला का प्रार्थना पत्र लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल सहायता का निर्देश दिया।
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।
मुख्यमंत्री ने अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
भाषा सलीम जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


