इटावा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत, तीन अन्य घायल

Ads

इटावा में कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत, तीन अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - October 22, 2023 / 05:01 PM IST,
    Updated On - October 22, 2023 / 05:01 PM IST

इटावा (उप्र) 22 अक्टूबर (भाषा) इटावा जिले कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गयी जबकि उसकी मां समेत एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

फ्रैंडस कॉलोनी थाने के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत नई मंडी के निकट राजमार्ग पर सवारी गाड़ी के इंतजार में खड़े एक परिवार के सदस्यों को कंटेनर ट्रक ने टक्कर मारी दी जिसमें असद (आठ) की मौके पर मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में असद की मां रोशनी बेगम तथा शकीला बेगम व आहिल गंभीर रूप से घायल हो गये।

कुमार के मुताबिक, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान