मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Ads

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

  •  
  • Publish Date - August 14, 2022 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:47 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में बिजली के खंभे से एक कार के टकरा जाने से कार सवार एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए युवक की पहचान सुहैब (19) के रूप में हुई है और यह दुर्घटना जिले के भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई।

भोपा थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र रावत ने कहा कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब कार सवार तेवड़ा गांव से मुजफ्फरनगर जा रहे थे।

भाषा सं आनन्द शोभना सुरभि

सुरभि