रिश्वत लेने का आरोपी पुलिस निरीक्षक और सिपाही निलंबित

रिश्वत लेने का आरोपी पुलिस निरीक्षक और सिपाही निलंबित

रिश्वत लेने का आरोपी पुलिस निरीक्षक और सिपाही निलंबित
Modified Date: June 20, 2023 / 11:31 pm IST
Published Date: June 20, 2023 11:31 pm IST

गोंडा (उप्र) 20 जून (भाषा) गोंडा जिले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के नाम पर एक पीड़ित से रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक और एक सिपाही को निलंबित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी बनारसी (84) ने अपने साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था और मामले की जांच गोंडा अपराध शाखा के निरीक्षक अखिलेश यादव कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने और साक्ष्य संकलन के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के नाम पर यादव ने खुद तीन हजार रुपये लिए और साथी सिपाही अखलाक अहमद को बतौर रिश्वत एक हजार रुपये दिलवाये थे।

तोमर ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अपराध शाखा के निरीक्षक अखिलेश यादव और आरक्षी अखलाक अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में